Saturday, April 20, 2024
Homeजुर्मलिंग परिवर्तन कर जबरन युवक को बनाया किन्नर, मंगवाई जा रही भीख

लिंग परिवर्तन कर जबरन युवक को बनाया किन्नर, मंगवाई जा रही भीख

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्म स्थान क्षेत्र में चौकाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां निर्धन परिवार के एक युवक का जबरन लिंग परिवर्तन कर उसे किन्नर बना दिया और उससे मंदिर के आसपास भीख मंगवाने का कार्य कराया जा रहा है। पीड़ित युवक ने किन्नरोें के सरदार पर यह आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत एसपी सिटी से गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


गोविन्द नगर नई बस्ती का रहने वाला युवक कमरान (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि किन्नरों के एक सरदार ने मथुरा में बड़े पैमाने पर किन्नरों से भीख मंगवाने का कार्य करता है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है किन्नरों के सरदार ने बहाने से अपने यहां उसे मजदूरी पर लगा लिया। कुछ ही दिन बाद किन्नरों क सरदार और उसके एक चेला ने युवक से किन्नर बन जाने को कहा साथ ही उसकी मजदूरी बढा देने का लालच दिया।

युवक कमरान के इनकार करने पर घर में बंद कर मारपीट करने लगे। तभी एक दिन किन्नरों का सरदार अपने 20-25 साथियों के साथ युवक के घर पहुंच गया। शहर से बाहर ले जाने का बहाना करके युवक कमरान को अपने साथ ले गए।

युवक ने पुलिस को बताया कि उसे बेहोश करके उसका लिंग परिवर्तन कर दिया। उसे भी किन्नर बना दिया। जब वह होश में आया तो उसे पता चला कि वह किन्नर बन चुका है। जब युवक ने इसकी शिकायत करने की बात कहीं तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं उसे भीख मांगने के लिए मजबूर कर दिया। पीड़ित युवक ने घटना की शिकायत एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह से की है।

एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने नियो न्यूज को बताया कि गोविन्द नगर नई बस्ती में रहने वाले एक युवक ने उसे जबरन किन्नर बनाए जाने और उससे भीख मंगवाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है। यह मामला डेढ साल पुराना है। उसने घटना के दौरान इस मामले की शिकायत करनी चाहिए थी। पहले युवक किन्नरों के सरदार का चेला था। इस मामले की जांच गोविन्द नगर थानाध्यक्ष को दी है। जांच के उपरांत ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • खबर के साथ सांकेतिक फोटो

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments