Tuesday, February 10, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़एक भी बच्चा बिना पोलियो ड्रॉप लिए रह न जाए: डीएम

एक भी बच्चा बिना पोलियो ड्रॉप लिए रह न जाए: डीएम

मथुरा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मंडी चौराहा के समीप स्वास्थ्य केन्द्र पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पांच वर्ष तक का बच्चा बिना पोलियो ड्रॉप लिए रह न जाए। सभी बच्चों को इस अभियान का अभियान का लाभ मिलेगा तभी पोलियो मुक्त भारत बनेगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रचना गुप्ता एवं चिकित्सा कर्मचारी मौजूद रहे।


जिलाधिकारी ने कहा कि मथुरा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 1300 पल्स पोलियो बूथ लगाए गए हैं। जहां पर 5 वर्ष से कम की आयु वाले बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके अलावा जो भी बच्चे इस अभियान में छूट जाएंगे उन्हें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातार घर-घर पहुंचकर बच्चों को पल्स पोलियो की दवा दी जाएगी। 5 दिन तक पिलाई जाएंगी और इसी तरह यह अभियान आगे भी चलता रहेगा जिससे कि पोलियो की बीमारी भारत के लोगों को बचाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments