Saturday, May 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़डिजीटल बजट : न ब्रीफकेस, न बहीखाता, इस बार टैबलेट में बजट...

डिजीटल बजट : न ब्रीफकेस, न बहीखाता, इस बार टैबलेट में बजट लेकर आई हैं वित्तमंत्री

नई दिल्ली। आम बजट 2021 देश का पहला ऐसा बजट है जो पेपरलेस यानि डिजीटल बजट है। वैश्विक महामारी कोविड -19 महामारी के दौर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे संसद में पेश कर देश को डिजीटल इंडिया का एक बार फिर संदेश दिया है। वह इस बार वह स्वदेशी ‘बहीखाता’ की जगह एक टैबलेट में बजट लेकर आई थीं। उन्हें सोमवार सुबह लाल रंग के कपड़े के भीतर टैबलेट ले जाते हुए देखा गया। इस कपड़े पर सुनहरे रंग से राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चिह्न अंकित था।

सोमवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर व मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सुबह 11 बजे बजट पेश करने से पहले उन्होंने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बजट का अनुमोदन लिया। यह निर्मला सीतारमण का तीसरा आम बजट है।

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब-जब संसद में आम बजट पेश किया। तभी उन्होंने नए अंदाज में पेश किया है। इससे पहले भी अपना पहला बजट पेश करने के लिए, 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दशकों पुरानी परंपरा तोड़ दी थी। बजट के दस्तावेजों को उससे पहले तक एक ब्रीफकेस में लाया जाता था। मगर 2019 में सीतारमण एक देसी ‘बहीखाते’ में बजट दस्तावेज लेकर आईं। उन्होंने तब कहा था कि मोदी सरकार ‘सूटकेस वाली सरकार’ नहीं है।

2020 में भी ‘बहीखाते’ में आया बजट

सीतारमण ने अगले बजट के दस्तावेज भी ‘बहीखाते’ में रखे। पहले बजट शाम 5 बजे पेश होता था। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने इस परंपरा को तोड़ा। उन्होंने सुबह 11 बजे बजट पेश किया। तब से सारे वित्त मंत्री इसी वक्त बजट पेश करते हैं।

कोरोना महामारी के बीच आम बजट पेपरलेस हो गया है। लंबे लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियों को तगड़ी चोट लगी है, ऐसे में यह बजट बेहद अहम है। वित्त मंत्रालय ने सांसदों और आम जनता के लिए बजट दस्तावेजों के एक्सेस की खातिर एक ऐप भी लॉन्च किया है। इसमें आम बजट से जुड़े 14 दस्तावेज उपलब्ध होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments