आज शुक्रवार को माघ बदी अष्टमी 10:09 तक पश्चात् नवमी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 18:28 से सूर्योदय तक , महापात 10:44 तक , सूर्य वार्धक्य प्रारम्भ 18:11 से, श्री जानकी वल्लभ शास्त्री जयन्ती, श्री प्रेम सिंह तमांग जन्म दिवस व चौरी चौरा दिवस 1922 ( 04 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी )।
- शक सम्वत- 1942
- विक्रम सम्वत- 2077
- मास- माघ
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- अष्टमी- 10:09 तक
- पश्चात- नवमी
- नक्षत्र- विशाखा-18:28 तक
- पश्चात- अनुराधा
- करण- कौलव-10:09 तक
- पश्चात- तैतिल
- योग- वृद्धि-19:19 तक
- पश्चात- ध्रुव
- सूर्योदय- 07:07
- सूर्यास्त- 18:03
- चन्द्रोदय- 26:00
- चन्द्रराशि- तुला-12:47 तक
- पश्चात- वृश्चिक
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 12:13 से 12:57
- राहुकाल- 11:13 से 12:35
- ऋतु- शिशिर
- अवधि- सर्दियों का मौसम
- दिशाशूल- पश्चिम
कल शनिवार को माघ बदी नवमी 08:15 तक पश्चात् दशमी 30:28 तक, दशमी तिथि का क्षय, सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में 07:12 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 17:18 से , विघ्नकारक भद्रा 19:21 से 30:27 तक , कवि श्री प्रदीप जयन्ती, अबदुल गफ्फार खान जयन्ती (भारतरत्न सम्मानित), श्री मोतीलाल नेहरु स्मृति दिवस, श्री प्रतापसिंह कैरों स्मृति दिवस व नायक श्री यदुनाथ सिंह शहीदी दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित)।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय