Sunday, February 15, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़अब मथुरा में जिला महिला चिकित्सालय में निशुल्क होगी कैंसर की जांच

अब मथुरा में जिला महिला चिकित्सालय में निशुल्क होगी कैंसर की जांच


राजेश सोलंकी
मथुरा।
अब मथुरा के जिला महिला अस्पताल में महिलाएं कैंसर रोग की जांच निशुल्क की जाएगी। इसके लिए अस्पताल में अत्याधुनिक मशीन लगाई गई है। मशीन के माध्यम से महिलाओं के किसी भी प्रकार के कैंसर की जांच हो सकती है।

जिला महिला चिकित्सालय की डॉक्टर प्रियंका ने बताया कि महिलाओं के अंदरूनी भाग में अधिकतर कैंसर का रोग फैलता है। जिसके लिए महिलाओं को जांच कराने के लिए मथुरा से बाहर अन्य महानगरों में जाना पड़ता था लेकिन अब यह सुविधा मथुरा के ही जिला महिला चिकित्सालय में उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments