Saturday, February 14, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी में विकास कार्यों की उपेक्षा हुई थी लेकिन अब नहीं: श्रीकांत...

यूपी में विकास कार्यों की उपेक्षा हुई थी लेकिन अब नहीं: श्रीकांत शर्मा


मथुरा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए नगर निगम के वार्ड 28 में पहुंचे। ऊर्जा मंत्री ने घर-घर जाकर पेयजल, विद्युत कनेक्शन की जानकारी ली है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नगर निगम के वार्ड 28 में पार्क का जीर्णोद्धार कर जनता को जल्द समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मथुरा वृंदावन का चहूंमुखी विकास हो, साथ ही जो भी धार्मिक स्थल है। यहां बुनियादी सुविधाएं मिलें और तीर्थ यात्री अधिक से अधिक यहां आएं, जिससे स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। यह प्रयास सरकार द्वारा अनवरत रुप से किए जा रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यूपी में खासकर मथुरा में अब साफ सफाई पर हम ध्यान दे रहे हैं, गलियां पक्की हो रहीं हैं। मंत्री ने कहा कि अब तक यहाँ विकास कार्यों की उपेक्षा हुई थी, लेकिन अब नहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments