Saturday, February 14, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़‘टीवी हारेगा, देश जीतेगा’ अभियान हुआ समाप्त, 1 माह के सर्वे में...

‘टीवी हारेगा, देश जीतेगा’ अभियान हुआ समाप्त, 1 माह के सर्वे में 278 टीवी रोगी मिले


राजेश सोलंकी
मथुरा।
प्रदेश की योगी सरकार द्वारा ‘टीवी हारेगा देश जीतेगा’ एक अभियान जनवरी माह में चलाया गया। एक माह चले इस अभियान में हुए सर्वे कार्य में 278 टीवी के रोगी सामने आए हैं। जिसनका उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।

क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि अभियान के अंतर्गत शहर और गांव में जाकर क्षय रोग की जांच स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई। जिसमें तीन चरणों में जांच हुई। प्रथम चरण में कारागार में बंद कैदियों की जांच की गई, जिसमें 4 रोगी पॉजिटिव मिले और दूसरे चरण में जांच के दौरान 219 पॉजिटिव मिले और तीसरे चरण में 55 रोगी पॉजिटिव मिले। कुल मिलाकर 3267 संदिग्ध लोगों की जांच की गई थी। इनमें से 278 मरीज पॉजिटिव पाए गए। जिनका उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments