Saturday, May 18, 2024
HomeUncategorizedइस देश में है एक अजीब परंपरा, घर में किसी की मौत...

इस देश में है एक अजीब परंपरा, घर में किसी की मौत हुई तो यहां काट दी जाती है महिलाओं की उंगलियां

हमारी दुनिया विविधताओें से भरी हुई है। यहां अलग-अलग जाति, धर्म के लोग रहते हैं और सभी अपने अपने रीति रिवाज को मानते हैं। हालांकि, हर जगह के अपने धर्म अलग होते हैं। परंपराएं अलग होती है कुछ परंपराएं तो ऐसी होती हैं जिनको सुनकर के हम दंग रह जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको इंडोनेशिया की एक ऐसी परंपरा के बारे में बताते हैं।

महिलाओं को लेकर हमारी दुनिया में बहुत सारी अलग-अलग परंपराएं हैं। जिन्हें मानना महिलाओं के लिए अनिवार्य माना गया है आज हम जिस परंपरा के बारे में बात कर रहे हैं। उसके तहत इंडोनेशिया के के एक कबीले में दानी जनजाति में अगर किसी की मौत हो जाए तो वहां महिलाओं की उंगलियां काट दी जाती हैं ऐसा करके वह शोक मनाते हैं। जी हां यह बात सुनने में बेहद अजीब लगती है लेकिन वहां ऐसा ही होता है।

यह ‘दानी’ कबीला पापुआ गिनी के तहत आता है यहां आदिवासी रहते हैं। अगर बात परंपरा के पीछे के कारण की करें तो ऐसा माना जाता है कि अगर महिलाओं की उंगली काट दी जाएगी। तो मरने वाला शख्स भूत बनकर उसके परिवार को नहीं डराएगा।

औरत की उंगली काटने से पहले उसे कसकर बांध दिया जाता है ताकि खून का प्रवाह रुक जाए और नाखून तक उंगली को काट दिया जाता है। इतना ही नहीं यहां रह रही बहुत ही महिलाएं है जिनकी एक उंगली नहीं है या फिर जो सारी उंगलियां ही गवा बैठी है। खबरों की मानें तो इस प्रथा पर रोक लगाई गई थी लेकिन आज भी कई सारे लोग ऐसे हैं जो उसको मानते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments