Saturday, May 18, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग : 12 फरवरी 2021, शुक्रवार

आज का पञ्चांग : 12 फरवरी 2021, शुक्रवार

आज शुक्रवार को माघ सुदी प्रतिपदा 24:31 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , माघ माह शुक्ल पक्ष प्रारम्भ , गुप्त नवरात्रि प्रारम्भ , सूर्य की कुम्भ संक्रान्ति 21:12 पर ( विशेष पुण्यकाल 14:48 से अगले दिन 13:11 तक , गो – अन्न दान – गोदावरी स्नान ) , माघ के सम्पूर्ण स्नान में असमर्थ व्यक्तियों को आज से तीन दिन तक गंगा स्नान करना चाहिए , गुरु पूर्व में उदय 27:21 से , पंचक जारी , लब्धि विधान व्रत प्रारम्भ (जैन ) , श्री बल्लभावतार /श्री बल्लभ जयन्ती , महर्षि दयानंद सरस्वती जयन्ती , चरित्र अभिनेता प्राण जयन्ती , अन्तराष्ट्रीय डार्विन दिवस व राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस ( सप्ताह 12 से 18 फरवरी )।

  • शक सम्वत- 1942
  • विक्रम सम्वत- 2077
  • मास- माघ
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- प्रतिपदा-24:31 तक
  • पश्चात्- द्वितीया
  • नक्षत्र- धनिष्ठा-14:23 तक
  • पश्चात्- शतभिषा
  • करण- किन्स्तुघ्ना-12:30 तक
  • पश्चात्- बव.
  • योग- परिघ-26:19 तक
  • पश्चात्- शिव
  • सूर्योदय- 07:02
  • सूर्यास्त- 18:08
  • चन्द्रोदय- 07:33
  • चन्द्रराशि- कुम्भ-दिनरात
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- 12:13 से 12:57
  • राहुकाल- 11:12 से 12:35
  • ऋतु- शिशिर
  • अवधि- सर्दियों का मौसम
  • दिशाशूल- पश्चिम

कल शनिवार को माघ सुदी द्वितीया 24:58 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , सौर (कुम्भ ) फाल्गुन माह आरम्भ , त्रिपुष्कर योग 15:11 से 24:57 तक , उत्तर शृंगोन्नति , पंचक जारी , शुक्र पूर्व में अस्त 22:51पर ( मतभेद ) , बाबा श्रीलाल दयाल जयन्ती ( ध्यानपुर , पं. ) , श्री सीताराम दास ओंकारनाथ महाराज जन्मोत्सव (बंगाल ) , भारत कोकिला श्रीमती सरोजनी नायडू जयन्ती , श्री एम. भक्तवत्सलम स्मृति दिवस व विश्व रेडियो दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments