Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़दिल्ली हिंसा: मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह गिरफ्तार, घर से दो तलवारें बरामद

दिल्ली हिंसा: मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह गिरफ्तार, घर से दो तलवारें बरामद

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह को मंगलवार को पीतमपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनिंदर के स्वरूप नगर स्थित घर से दो तलवारें भी बरामद की हैं। बहरहाल दिल्ली पुलिस मनिंदर सिंह से हिरासत में पुछताछ कर रही है।

आरोपी मनिंदर सिंह गणतंत्र दिवस के दिन बाइक पर अपने 5 साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए निकला था। अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के बाद लाल किले में घुसा और वहां तलवार लहराते हुए डांस किया। साथ ही इसने दूसरे प्रदर्शनकारियों को भी उकसाया। आरोपी स्वरूप नगर इलाके में एक खाली प्लाट पर तलवार चलाने की ट्रेनिंग भी दे रहा था।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया है। सिद्धू पर अराजकता भड़काने और झड़प का आरोप लगाया गया है। झड़प के दौरान, प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने लाल किले में प्रवेश किया और सिख धार्मिक ध्वज फहराया। सिद्धू घटना के बाद फरार हो गया था।

वहीं, इकबाल 26 जनवरी को लाल किले से फेसबुक लाइव कर रहा था और लोगों को कह रहा था कि टॉप जाओ बब्बर शेरों। उस पर भीड़ को उकसाकर लाल किले पर झंडा फरहरवाने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू पर 1 लाख और इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था।

गौरतलब है कि 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर रैली में शामिल कुछ लोग राजधानी दिल्ली में पहुंच गए। इसके बाद कई जगहों पर पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प देखने को मिली। इसी कड़ी आईटीओ होते हुए किसान लाल किला तक पहुंच गए यहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की और लाल किले पर धार्मिक झंड़ा फहरा दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments