Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़किसान महा पंचायत: रालोद नेता जयंत चौधरी ने मोदी सरकार पर बोला...

किसान महा पंचायत: रालोद नेता जयंत चौधरी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- धोखा दे रही सरकार

कोसीकलां। बुधवार को कोसीकलां की कृषि उत्पादन मंडी में राष्टी्रय लोकदल के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने किसान महा पंचायत की। जिसमें वह केन्द्र की मोदी सरकार पर हमलावर रहे और तीन कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया। उन्होेंने किसानों को हर संभव मदद देने का भी ऐलान किया।


रालोद नेता जयंत चौधरी ने महापंचायत की शुरुआत देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण की। किसान महापंचायत में जयंत चौधरी ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 83 दिनों से किसान आन्दोलन कर रहे हैं। किसान सर्दी, गर्मी और बरसात सहन कर खुले आसमान में आन्दोलन को मजबूर हैं लेकिन केंद्र सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार कृषि बिल को लेकर किसानों को धोखा देने का कार्य कर रही है।

किसान महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के पर्याप्त इंतजामात किये गए। मंडी परिसर छावनी में तब्दील हो गया। इसी दौरान खुफिया विभाग भी सक्रीय नजर आया।

रालोद द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में प्रदेश सचिव जगपाल चौधरी,रालोद नेता कुँवरचन्द रावत, वरिष्ठ नेता पंडित जगदीश सुपानिया, हरियाणा होडल के पूर्व मंत्री करन दलाल सहित पूर्व मंत्री भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments