Monday, May 6, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)ब्रज की होलीबृज में होली के साथ छाएगा हुरंगा का उल्लास, जानिए कब और...

बृज में होली के साथ छाएगा हुरंगा का उल्लास, जानिए कब और कैसे होगी होली

मथुरा। रंगों के त्यौहार होली की शुरुआत बृज में बसंत पंचमी 16 फरवरी से हो चुकी है। 40 दिन चलने वाले इस होली उत्सव में मंदिरों, प्राचीन देवालयों में गुलाल की होली और धमार एवं होली के पदों का गायन होने के साथ ही विश्वप्रसिद्ध बृज की होली के आयोजनों की तैयारियां बृजवासियों द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। अब हर किसी को बृज की होली का इंतजार है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। जिस दिन रंग खेला जाता है, उसे कहीं कहीं धुलेंडी भी कहा जाता है। इस वर्ष होली का त्योहार (रंग खेलने वाला दिन धुलेंडी) 29 मार्च (सोमवार) को है। इससे एक दिन पहले यानी 28 मार्च (रविवार) को होलिका दहन होगा।

होलिका दहन का दिन : 28 मार्च 2021, रविवार
रंगों की होली खेलने का दिन : 29 मार्च 2021, सोमवार
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त : शाम 6.37 बजे से रात 8.56 बजे तक (अवधि 02 घंटे 20 मिनट)
पूर्णिमा तिथि शुरू : 28 मार्च सुबह 3.27 बजे से
पूर्णिमा तिथि समाप्त : 29 मार्च रात 12.17 बजे
29 मार्च भद्रा पूंछ -10:13 से 11:16
29 मार्च भद्रा मुख – 11:16 से 13:00

ब्रज के मंदिरों में अनूठे अंदाज में होली का त्यौहार मनाया जाता है। ब्रज के धर्मिक स्थलों पर अपनी-अपनी प्राचीन काल से चली आ रही परंपराओं के अनुसार होली उत्सव मनाया जाता है। होली उत्सवों के पीछे पौराणिक कथाएं हैं। ब्रज में भगवान राधाकृष्णा, ग्वाल-वाल और ब्रजवासियों की लीलाएं समाहित हैं। जिसे देखने के लिए विश्वभर से लोग ब्रज में आते हैं। हरकोई ब्रज की होली को देखने के लिए लालायित रहता है। बरसाने में लट्ठमार होली, गोकुल में छड़ी मार होली, तो नन्दगांव में लठ्ठमार होली, दाऊजी में हुरंगा, वृदांवन में फूलों और टेसू के रंग से होली खेली जाएगी।

आइए जानते हैं ब्रज में कहां और कब खेली जाएगी होली

  • 22 मार्च 2021 लड्डू होली – बरसाना
  • 23 मार्च 2021 लठामार होली – बरसाना
  • 24 मार्च 2021 लठामार/रंग होली – नन्दगाँव
  • 25 मार्च 2021 लठामार / रंग होली – गांव रावल
  • 25 मार्च 2021 श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सांस्कृतिक/ फूलों की होली
  • 25 मार्च 2021 श्री द्वारकाधीश मंदिर होली – मथुरा
  • 26 मार्च 2021 छड़ीमार होली – गोकुल
  • 28 मार्च 2021 होलिका दहन
  • 28 मार्च 2021 फालैन में जलती हुई होली से पंडा निकलेगा
  • 28 मार्च 2021 श्री द्वारकाधीश मंदिर से होली डोला का नगर भ्रमण
  • 29 मार्च 2021 श्री द्वारकाधीश मंदिर में टेसू फूल / अबीर गुलाल होली
  • 29 मार्च 2021 संपूर्ण मथुरा में अबीर-गुलाल / रंग होली
  • 30 मार्च 2021 दाऊजी का हुरंगा – बलदेव
  • 30 मार्च 2021 हुरंगा – लोहवन
  • 30 मार्च 2021 हुरंगा – जाव
  • 30 मार्च 2021 हुरंगा – नंदगाँव
  • 30 मार्च 2021 गांव मुखराई में चरकुला नृत्य/सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • 31 मार्च 2021 हुरंगा – गांव बठैन
  • 31 मार्च 2021 हुरंगा – गांव गिडोह

धर्म ग्रंथों में होली का धार्मिक महत्व

होली के त्यौहार का विशेष धार्मिक महत्व है। इससे जुड़ी कथा प्रचलित है कि किस तरह खुद सबकुछ मान बैठे हरिण्यकशिपु ने भगवान की भक्ति में लीन अपने ही बेटे प्रहलाद को अपनी बहन होलिका की मदद से जिंदा जलाने की कोशिश की। भगवान ने अपने भक्त पर कृपा की और प्रहलाद के लिए तैयार की गई चिता में होलिका जलकर मर गई। इसीलिए होलिका दहन किया जाता है।

इस त्योहार को भाईचारे के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। संदेश है कि एक ही रंग में रंगे होने के कारण इस दिन सभी तरह के भेदभाव मिट जाते हैं। हालांकि कोरोना महामारी के कारण इस बार भी होली का रंग कुछ फीका हो सकता है। पिछली बार भी इसी समय देश में कोरोना का आहट हुई थी और होली के कई कार्यक्रम रद्द किए गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments