Monday, May 6, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव संपन्न, मुकेश शर्मा तीसरी बार...

मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव संपन्न, मुकेश शर्मा तीसरी बार बने सभापति

मथुरा। मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें सीटू, कामगार अधिकार रक्षा मंच, संयुक्त मोर्चा एवं इरिमेया संगठन के 9 प्रत्याशी विजयी हुए। जबकि परिसंघ के 2 प्रत्याशी जीते। सभापति के पद पर मुकेश शर्मा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है, वहीं महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा लगातार दूसरी जीते हैं।

रिफाइनरी कर्मचारी संघ के इस चुनाव में संयुक्त मंत्री औद्योगिक विवाद के पद पर हरीश पहल ने सबसे अधिक मत प्राप्त कर जीत दर्ज की व ज्वॉइंट सेक्रेटरी वेलफेयर के पद पर लंबे समय से अपनी जीत दर्ज कराते हुए आ रहे फतेह सिंह ने एक बार फिर जीत का रिकार्ड कायम किया है। कोषाध्यक्ष के पद पर राजकुमार दोड़ावत विजयी हुए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के पद पर अखिलेश कुमार पासवान, अवनीश मिश्रा, चन्द्रभान यादव, राजेश कुमार दीक्षित व विवेक कटियार ने जीत दर्ज की है।

शनिवार को रिफाइनरी कर्मचारी संघ के नवागत पदाधिकारी मथुरा रिफाइनरी नगर स्थित एम्पलॉइज क्लब में एकत्रित हुए। नियो न्यूज चैनल पर वार्ता में सभापति मुकेश शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। जिस तरह सभी कर्मचारियों ने मिलकर उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वे हमेशा खरा उतरेंगे। कर्मचारी संघ के महामंत्री शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के चलते रूके हुए कार्य इस वर्ष प्राथमिकता के साथ किए जाएंगे।

वृंदावन कुंभ मेला में हुआ प्रथम शाही स्नान, यमुना तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Saturday, 27 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments