Monday, May 6, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़सजा पूरी होने के बाद पैसे के अभाव में जेल में बंद...

सजा पूरी होने के बाद पैसे के अभाव में जेल में बंद जोरन जोलिक जाएगा स्वदेश

मथुरा। मथुरा जेल में बंद क्रोएशिया देश का एक कृष्ण भक्त अब अपने वतन लौट सकेगा। वह सजा पूरी होने के बाद मथुरा जेल में एक-एक दिन स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहा था। विदेशी की सहायता के लिए आगे ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने उसे क्रोएशिया का टिकट दिलवाया गया है, जिससे वह 10 मार्च को अपने देश के लिए रवाना होगा। इस कार्य में जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय एवं ब्रज प्रेस क्लब और अन्तर्राष्ट्रीय तीरन्दाज की अहम भूमिका रही है।

क्रोएशियन कृष्ण भक्त जोरन जोलिक कुछ वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल के इस्कॉन से वृंदावन स्कॉन में आया था और यहां कृष्ण भक्ति में रम गया। इस बीच उसके वीजा की अवधि खत्म हो गई। जबकि पासपोर्ट की अवधि अभी 2022 तक है। इस पर एलआईयू ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वृंदावन पुलिस ने उसे 26 जुलाई 2019 को मथुरा जिला जेल भेज दिया।

विगत 19 सितंबर 2020 को न्यायिक मजिस्ट्रेट मथुरा ने उसे 1 साल 5 माह की सजा सुनाई। यह सजा कुछ दिन पूर्व पूरी हो चुकी है। अब वह पैसे के अभाव में जिला जेल में है और एक-एक दिन बेसब्री से अपने देश जाने को वेकरार है। उसकी पीड़ा को जिला जेल के अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय ने महसूस किया और ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु को इस विदेशी बंदी की पीड़ा से अवगत कराया।

इस बीच अन्तर्राष्ट्रीय तीरन्दाज सचिन चौधरी और उनके पिता रणवीर चौधरी को यह बात पता चला तो उन्हें भी तरस आ गया। रणवीर सिंह के बेटे सचिन ने अपनी गुल्लक के पैसे से तत्काल इस बंदी की क्रोएशिया जाने की टिकट खरीदी। इस टिकट को आज जिला जेल पहुंचकर श्री उपमन्यु एवं सचिन और रणवीर चौधरी ने जेल अधीक्षक को सौंपा। जेल अधीक्षक श्री मैत्रेय ने इस पर बेहद खुशी जताते हुए तीनों का आभार जताया। बाद में जेल अधीक्षक ने बताया कि उनके द्वारा जब क्रोएशियन बंदी को उसकी टिकट के इंतजाम के बारे में बताया तो सहज ही जोरन जोलिक ने कहा कि थैंक यू लॉर्ड कृष्णा, थैंक यू ब्रजवासी, थैंक यू इंडिया।

कमलकांत उपमन्यु ने बताया कि विदेशी कृष्ण भक्त अब 9 मार्च को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से अपने देश को रवाना होगा और दस मार्च को अपने घर पहुंच जाएगा। यह भी उल्लेखनीय है कि इस कृष्ण भक्त के परिजनों की स्थिति टिकट खरीदवाकर भारत से भिजवाने की नहीं थी। ऐसे में जनसहयोग ही इसके वतन जाने का रास्ता शेष था। यह कार्य ब्रज प्रेस क्लब ने बखूबी पूरा किया। जिला जेल में टिकट प्रदान करने के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र प्रताप सिंह सिकरवार, समाजसेवी आशीष गोस्वामी आदि मौजूद थे।

1400 साल पुरानी मूर्ति का किया गया सीटी स्कैन तो देखकर चौंक गये लोग

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Saturday, 27 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments