Thursday, April 18, 2024
HomeUncategorizedचैलेंज पूरा करने को पी ली 1.5 लीटर वोदका, LIVE स्ट्रीमिंग के...

चैलेंज पूरा करने को पी ली 1.5 लीटर वोदका, LIVE स्ट्रीमिंग के दौरान हुई मौत

साठ साल का एक शख्स चैलेंज को पूरा करने के चक्कर में अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल कर दी। दरअसल, 60 साल के एक शख्स ने एक चैलेंज के दौरान 1.5 लीटर वोदका पी ली, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हैरान करने वाला ये मामला रूस का है। शख्स ने यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ज्यादा से ज्यादा शराब पीने की चुनौती स्वीकार कर ली और उसे पूरा करने के लिए 1.5 लीटर वोदका पी ली और लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। लाइव स्ट्रीमिंग देख रहे दर्शक यह देखकर हैरान हो गए।

बताया गया कि मृतक शख्स का नाम यूरी दुशेकिन है। वह ‘दादाजी’ के नाम से जाना जाता था। मृतक को एक यूट्यूबर ने चैलेंज दिया था। इस चुनौती को ‘थ्रैश स्ट्रीम’ या फिर ट्रैश स्ट्रीम ’के तौर पर जाना जाता है। उसे एक यूट्यूबर ने पैसे के बदले में शराब या गर्म सॉस खाने की चुनौती दी थी।

क्या होता है थ्रैश स्ट्रीम’ ?

इन दिनों सोशल मीडिया पर यह खूब चल रहा है। इस चैलेंज में किसी शख्स को पैसे के बदले में अपमानजनक कार्य या स्टंट करने के लिए चुनौती दी जाती है। इसका लाइव स्ट्रीम किया जाता है जिसको बड़ी संख्या पर दर्शक ऑनलाइन देख रहे होते हैं।

ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में ढप पूजन के साथ हुआ होली के रसिया गायन का शुभारंभ

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Saturday, 27 February 2021

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments