Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़आगरा के टूरिस्ट गाइड का गोवर्धन में मिला शव, पुलिस जांच में...

आगरा के टूरिस्ट गाइड का गोवर्धन में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

गोवर्धन। बस स्टैंड पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिला। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई है। वह आगरा में गाइड का कार्य करता था।

रविवार सुबह गोवर्धन बस स्टेंड के समीप एक अधेड़ का अज्ञात शव पड़ा मिला। स्थानीय लोग शव को देख चौंक गए। लोगों ने पुलिस को शव के बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब में पहचान के लिए तलाशी ली तो उसमें आधार कार्ड मिला। जिससे पता चला कि मृतक आगरा निवासी शंकरलाल है। जिसकी उम्र 55 साल है। मृतक आगरा में गाइड का कार्य करता था।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शंकरलाल 23 फरवरी को यात्रियों को घुमाने के लिए गोवर्धन आया था। गाइड शंकर लाल की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अब देश के प्राइवेट अस्पतालों में भी आम आदमी लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, जानिए कीमत

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 28 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments