Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़ओवरलोड वाहनों से परेशान शेरगढवासी, मार्ग हुए गडढों में तब्दील

ओवरलोड वाहनों से परेशान शेरगढवासी, मार्ग हुए गडढों में तब्दील

कोसीकलां। ओवरलोड वाहनों के आवागमन से शेरगढ़ रोड तिराहे की सड़क गड्ढे में बदल गयी है। जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बड़ी घटना होने की आंशका के मद्देनजर लोगों की शिकायत पर पालिकाध्यक्ष ने कई बार प्रयास किए और जिला प्रशासन से भी इस समस्या से अवगत कराया। लेकिन लंबे समय के बाद भी स्थिति जस की तस है। जिला प्रशासन को बड़े हादसे का इंतजार है।

रविवार देर रात एक बार फिर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने ओवरलोड वाहनों को रोककर कस्बे में प्रवेश न करने देने का प्रयास किया। ट्रकों के चालकों को समझाया गया कि ओवरलोड वाहनों को गोपालबाग के लिए जाने वाला रास्ता हाइवे से जाता है। और उन्हें कस्बे में न आने की हिदायत दी।

मिस इंडिया मानसी सहगल ने आप पार्टी का थामा दामन, राघव चड्ढा की मौजूदगी में ली सदस्यता

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 28 February 2021

पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि ओवरलोड ट्रकों के आवागमन को लेकर कई बार जिला अधिकारी सहित पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। लेकिन उसके बाद भी ओवरलोड ट्रकों का कस्बे में आने पर प्रतिबंध नही लग सका। जिसका खामियाजा कस्बे के लोगों को उठाना पड़ रहा है। सड़कें खराब होती जा रही हैं। पालिका अध्यक्ष ने एक बार फिर जिलाधिकारी से से भारी और बड़े वाहनों को कस्बे में प्रवेश से रोकने की गुहार लगाई हैं।

मथुरा के इन 20 प्राइवेट अस्पतालों में आम आदमी लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 28 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments