Monday, May 20, 2024
HomeUncategorizedभारतीय संस्कृति विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति: दीक्षा जैन

भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति: दीक्षा जैन

  • नोडल अधिकारी सांस्कृतिक कार्यक्रम दीक्षा जैन ने जारी किया 06 दिन का रोस्टर


    मथुरा। ज्वांइट मजिस्ट्रेट एवं आईएएस दीक्षा जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति है। अन्य देशों की संस्कृतियां तो समय की धारा के साथ-साथ नष्ट होती रही हैं, किन्तु भारत की संस्कृति आदि काल से ही अपने परम्परागत अस्तित्व के साथ अजर-अमर बनी हुई है। इसकी उदारता तथा समन्वयवादी गुणों ने अन्य संस्कृतियों को समाहित तो किया है, किन्तु अपने अस्तित्व के मूल को सुरक्षित रखा है। तभी तो पाश्चात्य विद्वान् अपने देश की संस्कृति को समझने हेतु भारतीय संस्कृति को पहले समझने का परामर्श देते हैं।


सांस्कृतिक ग्राम के मंच पर ये होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम


सांस्कृतिक कार्यक्रम की नोडल अधिकारी दीक्षा जैन ने बताया कि कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक वृन्दावन के सांस्कृतिक ग्राम के मंच पर होने वाले कार्यक्रम निम्नवत् हैं –


03 मार्च को राई लोकनृत्य झांसी नीलम चैहान, मयूर नृत्य फूलों की होली दानी शर्मा, निर्गुण कबीर गयान प्रयागराज विवके विशाल।
04 मार्च को निर्गुण कबीर गायन गोरखपुर पवन राज पंक्षी, दीवारी/पाई गायन बांदा चन्द्रपाल सिंह, रामलीला अध्योध्या सजीवन मिश्रा, रासलीला वृन्दावन स्वामी अवधेश शर्मा।
05 मार्च को आल्हा लोकगयान महोबा शरद अनुरागी, फाग गायन जगदीश ब्रजवासी, कृष्णा नृत्य नाटिका विनय कृष्ण, रासलीला राम शर्मा।
06 मार्च को फाग गायन रामेश्वर दयाल शर्मा, रागिनी पारूल शर्मा सहारनपुर, दीवारी/पाई डण्डा बांदा अहिल्या कुशवाहा, ब्रज के लोक नृत्य/फूलों की होली मुरारी लाल शर्मा, रासलीला बांकेबिहारी शर्मा।
07 मार्च को अवधी लोकगायन संतोष शिप्रा लखनऊ, लोक नाटय नौटंकी संतोष कुमार कौशाम्बी, ब्रज के लोक नृत्य/मयूर नृत्य पूजा माहौर, कृष्ण भवन आस्था गोस्वामी, रासलीला देवकी नन्दन शर्मा।
08 मार्च को चरकुला दिनेश शर्मा, रसिया दंगल मनोज शर्मा हाथरस, संजय शर्मा अतरौली अलीगढ़, ब्रज लोकगीत गायन माधुरी शर्मा तथा रासलीला देवकी नन्दन शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

यूपी सरकार ने 4 सालों में राजनीति से जुड़े लोगों के 670 मुकदमे वापस लिए

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Tuesday, 2 March 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments