Saturday, May 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़जब पोस्टमॉर्टम से ठीक पहले 'जिंदा' हो गया शख्स, डॉक्टर भी रह...

जब पोस्टमॉर्टम से ठीक पहले ‘जिंदा’ हो गया शख्स, डॉक्टर भी रह गए हैरान

बेंगलुरु। कर्नाटक में उस वक्त डॉक्टर भी हैरान रह गए, जब एक मृत व्यक्ति जिंदा हो गया। पोस्टमॉर्टम की तैयारी कर रहे डॉक्टर जिंदे व्यक्ति को देख चौंक गए। अस्पताल में हड़कंप मच गया।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, कर्नाटक के महालिंगपुर शहर का रहने वाला 27 वर्षीय शख्स दुर्घटना में घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और उसे वेंटिलेटर से हटा दिया।


इसके बाद परिजनों ने उसे नजदीक के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां उसका सोमवार को पोस्टमॉर्टम होना था। इस बीच परिवार ने भी अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी। लेकिन पोस्टमॉर्टम शुरू होने से ठीक पहले डॉक्टरों ने शव में हलचल देखी गई। रिश्तेदारों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि डॉक्टरों ने शव को ऑटोप्सी टेबल पर हलचल करते देखा।

अब पर्यटकों के लिए गंगा की गोद में होगा चलता-फिरता पुस्तकालय

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Wednesday, 3 March 2021

एक सरकारी स्वास्थ्य अधिकारी ने घटना की पुष्टि की और एएफपी को बताया कि घायल व्यक्ति को तुरंत दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा था। अधिकारी ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने सही निर्णय नहीं लिया और उन्होंने उसे वेंटिलेटर से हटा दिया और उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक परिवार ने कोई औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments