Saturday, May 18, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)17 मार्च को बदलेगी शुक्र की चाल, जानिए किन राशियों को होगा...

17 मार्च को बदलेगी शुक्र की चाल, जानिए किन राशियों को होगा लाभ और किसको हानि

ज्योतिष विज्ञान में राशि परिवर्तन का बड़ा महत्व है। जब भी कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है, इसका असर भी राशियों पर पड़ता है। ताजा खबर यह है कि इस माह 17 तारीख को शुक्र देव अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। उस दिन यानी बुधवार को ये मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 10 अप्रैल 2021 तक इसी स्थिति में रहेंगे। शुक्र का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों पर मिलाजुला असर डालेगा। कुछ राशियों को फायदा होगा तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए शुक्र ग्रह के गोचर का राशियों पर होने वाला असर –

  • मेष राशि वालों को इस अवधि में सतर्क रहने की जरूरत है। खर्च बढ़ेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मुश्किलों का डट कर सामना करने के बाद उत्तम फल मिलेगा।
  • वृष राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन खुशहाली लेकर आ रहा है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे। परिवार में खुशहाली आएगी।
  • मिथुन राशि वाले जो जातक शादी का इंतजार कर रहे हैं, उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। शादी की तैयारियां शुरू कर दीजिए। जो लोग नौकरी में हैं, उनके लिए भी अच्छा समय है। हर जिम्मेदारी अच्छी तरह पूरी करेंगे। जीवनशैली में थोड़ा बदलाव आ सकता है।
  • कर्क राशि वालों के लिए भी यह बदलाव सार्थक रहेगा। हर कोशिश सफल होगी। किस्मत पूरी तरह साथ रहेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छी समय गुजारेंगे।
  • सिंह राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। खर्च पर कंट्रोल रखें। कहीं निवेश की योजना बना रहे हैं तो सोच समझकर करें। हालांकि जीवन साथी को आर्थिक लाभ होने के योग हैं। आपसी विवाद में न पड़ें। मन में शांति बनाए रखें।
  • कन्या राशि वालों की निजी जिंदगी इस दौरान खुशहाल रहेगी। जो युवा प्रेम प्रसंग में हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। शादीशुदा लोगों के लिए जीवनसाथी का साथ फलदायी होगा। वैवाहिक जीवन का पूरा आनंद ले पाएंगे।
  • तुला राशि वालों के लिए संभलकर चलने वाला समय रहेगा। प्रेम प्रसंगों में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। वाणी पर संयम नहीं रखने पर संबंध बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। अच्छी बात यह है कि आय के नए स्रोत पैदा होंगे।
  • वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए हर तरह से समय अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।
  • धनु राशि वालों के लिए मिलाजुला असर दिखाई देगा। कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन परिवार में मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सुख सुविधाएं बढ़ेंगी।
  • मकर राशि वालों के लिए अच्छा समय है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। योग के योग बन सकते हैं। लव लाइफ में सुधार होगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
  • कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरने जा रही है। अचानक धन लाभ हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। ससुराल पक्ष में मतभेद हो सकता है इसलिए वाणी पर संयम रखें। पार्टनर की सलाह लें।
  • मीन राशि वालों के लिए यह अपने व्यक्तित्व में निखार लाने का सबसे अच्छा समय रहेगा। कार्यस्थल पर आप शानदार काम दिखाएंगे, वहीं पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करेंगे।

शाही स्नानों के दिन वीआईपी के आने पर रोक, जानिए वृंदावन का नया ट्रैफिक प्लान

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 5 March 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments