Wednesday, February 11, 2026
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)महाशिवरात्रि: दूल्हा बने भगवान पशुपतिनाथ, दर्शनों को उमड़ा भक्तों का सैलाब

महाशिवरात्रि: दूल्हा बने भगवान पशुपतिनाथ, दर्शनों को उमड़ा भक्तों का सैलाब


मंदसौर। महाशिवरात्रि पर्व पर गुरुवार सुबह 4 बजे भगवान पशुपतिनाथ ने भक्तों ने दर्शनों दिए। मंदिर के पट खुलते ही भक्तों का सैलाब अपने आराध्य के दर्शनों के लिए उमड़़ पड़ा। हजारों भक्तों ने प्रातकालीन बेला में भगवान पशुपतिनाथ का जल, दूध, शहर, घी, दही से अभिष्ोक किया। इसके पश्चात इत्र और चंदन लगाया। जलाभिषेक कुछ समय के लिए रोक दिया गया और सेवायतों ने आराध्य पशुपतिनाथ को दूल्हे के रुप में श्रृंगार किया। भगवान के दर्शन के लिए अद्र्ध रात्रि से ही शिव भक्तों का मंदिर के बाहर तांता लगा रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।


भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों के पहुंचने का क्रम जारी है। शिवना नदी के घाटों से लेकर गर्भगृह तक आकर्षक सजावट की गई है। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के पट महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह चार बजे खुल गए हैं, जो अब 33 घंटे तक 12 मार्च की दोपहर एक बजे बंद होंगे।


महाशिवरात्रि पर दिनभर में 20 हजार से अधिक भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। मंदिर परिसर, घाट, पार्किंग स्थल एवं भक्तों के आने-जाने वाले मार्गों पर 100 से अधिक पुलिस जवान तैनात है।


गुरुवार की रात में मंदिर में चारों प्रहर के अभिषेक, श्रृंगार, भजन-कीर्तन एवं अभिषेक होंगे। 12 मार्च को सुबह चार बजे चौथे प्रहर का अभिषेक के साथ ही नयनाभिराम श्रृंगार होगा। मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम पर 41 कैमरों से नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments