Sunday, May 12, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)महाशिवरात्रि: ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन पूजन को उमड़े भक्त, 36 घंटे निरंतर...

महाशिवरात्रि: ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन पूजन को उमड़े भक्त, 36 घंटे निरंतर खुले रहेंगे पट

खंडवा। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर्व पर गुुरुवार को ब्रह़्म मुहूर्त में प्रात: 4 बजे मंदिरों के पट खुलने के साथ ही दर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया है। अपने आराध्य के दर्शन और पूजन के लिए देर रात 2 बजे से ही मंदिर के बाहर दर्शनार्थियों की कतार लगना शुरू कर दिया था। ज्योतिर्लिंग मन्दिर के गर्भगृह में पहुंच कर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के मूल स्वरूप पर जल और पुष्प-बेलपत्र चढा रहे हैं। गर्भ गृह को सुगंधित फूलों से सजाया गया है। मंदिर भक्तों के जयकारे हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हो गया।


सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मूल स्वरूप सीधे पर जल चढ़ाने पर प्रतिबंध है। तीर्थनगरी के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान कर रहे है। वहीं भगवान ओंकारेश्वर- ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। सुबह से करीब 15 हजार लोग स्नान व दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मंदिर में मास्क और हाथों को सैनिटाजिंग अनिवार्य किया गया है। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर दर्शनार्थियों की थर्मल स्केनिंग की जा रही हैं।

सतत 36 घंटे खुले रहेंगे ज्योर्तिंग भगवान के पट

शिवरात्रि पर निमाड़, मालवा के अलावा देश भर से आए श्रद्धालु नर्मदा के किनारे स्नान कर रहे है। ज्योतिर्लिंग भगवान के पट दर्शनार्थियों के लिए सतत 36 घंटे खुले रहेंगे। स्नान और दर्शनों के बाद श्रद्धालु ओंकार पर्वत की परिक्रमा भी लगा रहे हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

महाशिवरात्रि पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओ को ध्यान में रखते हुए खंडवा पुलिस प्रशासन ने अन्य जनपदों से भी अतिरिक्त पुलिस बुलाया। मंदिर क्षेत्र और मंदिर को जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments