Friday, May 3, 2024
Homeजुर्मपांचवीं पत्नी ने पति को कुर्सी से बांधकर बनाए संबंध, फिर कर...

पांचवीं पत्नी ने पति को कुर्सी से बांधकर बनाए संबंध, फिर कर दिया मर्डर

नागपुर। एक पति को पत्नी से बेवफाई की कीमत अपनी जान से चुकानी पड़ी। ऐसा बेवफाई में हद पार करने का एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर में सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह उस शख्स की पांचवी पत्नी है। पुलिस ने इस मामल की जांच शुरू कर दी है साथ ही, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार महिला को अपने पति की बेवफाई का पता चला था। तभी उसने अपने ही पति से बदला लेने की ठान ली। उसने अपने पति को प्यार के साथ कुर्सी पर बैठाया और उसे पॉर्न वीडियो दिखाने लगी। वीडियो के हिसाब से उसने अपने पति को कुर्सी से बांध दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद उसने गला रेतकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।

घटना की जानकारी होने पर जांच में जुटी पुलिस ने मृतक की शिनाख्त लक्ष्मण मलिक के रूप में की है। जो नागपुर में अकेले रहता था। बताया जा रहा है कि वह सेवानिवृत्त था और पेंशन के पैसों को लेकर भी उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इस बीच आठ मार्च को पत्नी स्वाति नागपुर पहुंची और लक्ष्मण से अपनी बात मनवाने की कोशिश करने लगी। जब वह नहीं माना तो महिला ने उसे पॉर्न के जाल में फंसाया और कत्ल कर दिया।


पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मण की हत्या की जानकारी 9 मार्च को हो सकी। इसके बाद ही से जांच शुरु कर दी गई। इस दौरान पता चला कि वह पांच शादी कर चुका है और पांचवीं पत्नी स्वाति से उसका विवाद चल रहा है। पुलिस का दावा है कि लक्ष्मण के पेंशन के पैसे को लेकर स्वाति ने उसका खून कर दिया।


पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया

बताया जा रहा है कि पुलिस ने शक के आधार पर स्वाति को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पहले उसने पुलिस को उलझाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह लक्ष्मण की बेवफाई से नाराज थी और कई महीने से अलग रह रही थी, लेकिन अब उसने लक्ष्मण को सबक सिखाने की ठान ली थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि लक्ष्मण और स्वाति का तीन महीने का बच्चा भी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments