Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़बरसाना में परंपरागत लठामार होली का होगा आयोजन : एसडीएम

बरसाना में परंपरागत लठामार होली का होगा आयोजन : एसडीएम

बरसाना। बरसाना की लठामार होली की तैयारियों को लेकर एसडीएम गोवर्धन और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय लोगों के साथ बरसाना थाने में बैठक की। इसमें अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बरसाना में होली को लेकर कोई नई परंपरा शुरु नहीं होगी। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिस तरह से प्राचीन समय से बरसाना की लठामार होली का आयोजन होता है उसी तरह से होली का आयोजन होगा।


विदित हो कि कुछ समय से मीडिया व सोशल मीडिया पर होली को लेकर वीडियो व बयान बाजी से होली की छवि को बदनाम किया जा रहा था। शुक्रवार को गोवर्धन उपजिलाधिकारी राहुल यादव व क्षेत्राधिकारी गोवर्धन रमाकांत पाराशर बरसाना थाने में पहुंचे। जहां उन्होंने होली को लेकर चल रहे बाद विवाद पर जानकारी एकत्र की।

यह भी पढ़ें

वृंदावन कुंभ में नागाओं की हुई भर्ती, युद्ध कौशल युद्ध कौशल में दक्ष करने के बाद दिलाई गई शपथ

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 12 March 2021

एसडीएम राहुल यादव ने पत्रकारों को बताया कि लठामार होली निर्विध्न परम्परागत तरीके खेली जाएगी तथा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। जो लोग होली के आयोजन में बाधा उत्पन्न पैदा करने की कोशिश करेंगे उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। वहीं सीओ रमाकांत परासर ने कहा होली में शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितनी भी पहुंच वाला हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments