Friday, April 19, 2024
HomeUncategorizedवृंदावन कुंभ के तीसरे शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब धूमधाम...

वृंदावन कुंभ के तीसरे शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब धूमधाम से निकली शाही पेशवाई

वृंदावन। वृंदावन कुंभ मेें आज शनिवार को फाल्गुन अमावस्या पर तीसरा और अंतिम शाही स्नान हुआ। जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अनि, अखाड़ों के महंत एवं हजारों संतजनों ने यमुना में शाही स्नान किया। इससे पहले वैष्णव अखाड़ों ने नगर में धूमधाम के साथ शाही पेशवाई निकाली। देश के कोने-कोने से आए संत एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पेशवाई में नागाआें ने युद्ध कौशल का परिचय दिया। भक्तों ने जगह-जगह शाही पेशवाई का पुष्प वर्षा का स्वागत किया।


हरिद्वार कुंभ से पहले वृ़ंदावन में 12 वर्ष के अन्तराल में आयोजित होने वाली कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में वैष्णव अखाड़ों के श्रीमहंत, संत एवं महामण्डलेश्वरों ने कुंभ क्षेत्र में यमुना में शाही स्नान करने से पहले शाही पेशवाई निकाली। करीब दस बजे कुंभ क्षेत्र से गाजेबाजे के साथ शुरु हुई शाही पेशवाई (जुलूस) ने नगर भ्रमण किया।

कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक की तीसरी शाही पेशवाई में साधु अखाड़ों के वीर ध्वजों को आगे लेकर चल रहे थे।। उनके पीछे अनि और अखाड़ों के श्रीमहंत पदयात्रा कर रहे थे। श्रीपंच निर्मोही अनि अखाड़ा के श्रीमहंत राजेन्द्रदास महाराज, श्रीपंच अनि निर्माणी अखाड़़ा के श्रीमहंत धर्मदास महाराज, श्रीपंच दिगंबर अनि अखाड़ा के श्रीमहंत कृष्ण दास, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के ब्रजमंडल के अध्यक्ष हरिशंकर दास नागा चांदी और पुष्पों से सजे छत्रों के साथ चल रहे थे।

कदम-कदम पर भक्तों ने अखाड़ों के श्रीमहंत एवं पेशवाई में शामिल संतों का पुष्पमाला, पटुका पहनाकर और पुष्पा वर्षा कर स्वागत किया। वहीं अखाड़ों और खालसाओं के महंत सजी-धजी बग्घियों, वाहनों और ऊंट और घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे। पेशवाई के मध्य महंतों के आगे नागा साधु कलाबाजी का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।

नगर भ्रमण करने के बाद शाही पेशवाई पुन: कुंभ क्षेत्र में पहुंची। यमुना के शाही स्नान घाट पर तीन अनी और 18 अखाड़ों के श्रीमहंतोें ने धर्म निशानों की पूजा अर्चना की। यह पूजन तीर्थपुरोहितोें ने कराया। इसके बाद श्रीमहंतों, महामण्डलेश्वरों एवं संतों ने शाही स्नान किया। जबकि शाही स्नान घाट के दोनों ओर बने अस्थाई घाटों पर वैष्णवजनों एवं देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान किया।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाकचौबंद

शाही स्नान और इससे पहले नगर में निकाली शाही पेशवाई में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद प्रबंध किए गए। कुुंभ क्षेत्र से लेकर नगर में जहां-जहां होकर संतों की शाही पेशवाई निकाली गई वहां पुलिस भारी संख्या में तैनात रहा। पेशवाई के शुरु होने से कुछ समय पहले से ही कुंभ क्षेत्र और नगर में वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया।

नगर आयुक्त एवं मेयर ने किया श्रीमहंतों का स्वागत

कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के तीसरे और अंतिम शाही स्नान और पेशवाई निकलने से पहले नगर आयुक्त अनुनय झा, महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, अपर नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार तिवारी एवं पुलिस अधिकारियों ने पुष्प मालाओं से अखाड़ों के श्रीमहंतों का स्वागत किया।

कुंभ क्षेत्र में चोर हुए सक्रीय


कुंभ क्षेत्र भले ही छावनी में तब्दील हो गया हो। इसक बावजूद चोरों ने संतों के मोबाइल और बैगों को पार कर दिया। भैरवी खालसा के दो साधुआें के मल्टी मीडिया मोबोइल चोरी हो गए। वहीं वृंदावन के एक श्रद्धालु का बैग पार हो गया। बैग में हजारों की नकदी और कीमती सामान रखा था।

कोरोना से बचाव के नियमों का नहीं हुआ पालन

देश के कई राज्यों में फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। पिछले कई दिनों से कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढी है। महाराष्ट्र में कई स्थानों पर लॉकडाउन लगा है। वहीं वृंदावन कुंभ में कोेरोना के बचाव को लेकर किसी तरह के इंतजामात नहीं दिखे न ही कोरोना की गाइड लाइन का पालन किया गया। जबकि इस कुंभ मेला में देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालुआें का आवागमन हो रहा है। मास्क और दो गज की दूरी दोनों ही नियमों का पालन नहीं किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments