Friday, April 19, 2024
Homeराजनीतिनए कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट: अखिलेश यादव

नए कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट: अखिलेश यादव


वृंदावन। भगवान कृ़ष्ण की लीला भूमि वृंदावन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने हर मोर्चे पर भाजपा सरकार को विफल करार दिया। उन्होंने नवीन कृषि कानून को देश के किसान के लिए डेथ वारंट है। मोदी सरकार किसानों को बर्वाद करना चाहती है और उसके बाद उसकी खेती पर कब्जा करना चाहती है।


छटीकरा मार्ग स्थित कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि देश में मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी से लेकर जीएसटी और ऊपर से वैश्विक महामारी के दौरान लॉकडाउन का निर्णय गलत तरीके से लिए गए। इन सब से बदहाल हुई देश की अर्थ व्यवस्था को सही करने का कोई रास्ता मोदी सरकार के पास नहीं है। इस अर्थव्यवस्था के कारण गरीब पर सर्वाधिक असर पड़ रहा है।


यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग दुनिया का विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं। ऐसा कौन देश होगा जो अपने किसानों को अपमानित करेगा।
उन्होंने पत्रकारों से ही सवाल किया कि नोटबन्दी करने से देश की कितनी अर्थव्यवस्था सही हुई है। जीएसटी से संकट उत्पन्न हुआ। लॉकडाउन में यूपी में 90 लोगों की जान गई। न खाने का इंतजाम किया। बेटी पैदा हुई कोई मदद ना मिली। नोजवानों के सामने रोजगार का संकट है। भाजपा सरकार में जातिवाद हावी है। सपा सरकार ने कई बड़े काम किए। अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस वे और मथुरा की सड़कों के निर्माण कराया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कोई काम नही किया है। सरकार ने एक काम किया है सिर्फ बिजली बिल बढ़ाए है और जिसके कारण अब यूपी में कोई इन्वेस्टमेंट करने नहीं आता। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन में योगी सरकार ने कोई बड़ा कार्य किया हो तो बताओ। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने वृन्दावन में कहा कि यमुना दिल्ली की वजह से गन्दी है। सरकार ने पूर्व की सरकार की सभी योजनाओं को निरस्त कर दिया। यह सरकार विनाशकारी है। इस सरकार का काम है नाम बदलो और रंग बदलो।

उन्होंने कहा कि सरकार को हटाने का जनता ने मन बना लिया है। डीजल, पेट्रोल किसके लिए बढ़ाये गए है। मुनाफा किसको जा रहा है। बैंक डूब रहे हैं। अर्थ व्यवस्था चौपट हो रही है। लोग महंगाई की मार से परेशान है। उन्होंने पत्रकार वार्ता मेंेकहा कि सपा के मथुरा में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में समाजवादी लोगों ने तय किया है विकास कार्यों पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने योगी सरकार पर चुटकी ली है कि सीएम योगी ने बच्चों को लेपटॉप इसलिए नहीं दिया कि सीएम पर लेपटॉप चलाना नहीं आता। सपा सरकार ने ल से लेपटॉप पढ़ाया अब योगी ल से लट्ठ पढा रही है।

यूपी में भाजपा के 4 साल के काम पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा केवल टेलीविजन पर कार्य दिखाती है। सरकार आने पर सभी प्रकार के जूठे मुकदमों को वापस लिया जाएगा। सीएम अगर योगी है, तो योगी की परिभाषा है जो दूसरों का दु:ख समझे।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वृंदावन में ठा. बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर के गोस्वामियों ने उन्हें ठाकुरजी का प्रसादी पटुका, माला और प्रसाद दिया। इससे पहले वह कन्हाई आर्ट गैलरी पहुंचे यहां उन्होंने कृष्णा कन्हाई द्वारा भगवान राधाकृष्ण की लीलाओं पर आधारित कलाकृतियों का अवलोकन किया। अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण के आवास पर आयोजित भजन संध्या में भजनों का आनन्द लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments