Sunday, May 19, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 20 मार्च 2021, शनिवार

आज का पञ्चांग: 20 मार्च 2021, शनिवार


ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज शनिवार को फाल्गुन सुदी सप्तमी पूर्णरात्रि, कामदा सप्तमी व्रत, सूर्य सायन मेष राशि में 14:58 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 16:46 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 16:46 तक , द्विपुष्कर योग 16:46 से , गुरू धनिष्ठा नक्षत्र में 08:40 पर , वसन्त सम्पात , सायन वसन्त ऋतु प्रारम्भ , सूर्य का उत्तरगोल प्रवेश , देवताओं का मध्यान्ह , दैत्यों की मध्य रात्रि, उत्तराक्रान्ति, महाविषुव दिन , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन ) , फाल्गुन अष्टाह्निका विधान प्रारम्भ ( जैन , कल से शुरु होने का भी वर्णन ) , पारसी नववर्ष प्रारम्भ ( 21 मार्च भी ) , रानी अवन्तीबाई लोधी शहीदी दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस , विश्व गौरेया दिवस।

  • शक सम्वत- 1942
  • विक्रम सम्वत- 2077
  • मास- फाल्गुन
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- सप्तमी पूर्णरात्रि
  • नक्षत्र- रोहिणी-16:45 तक
  • पश्चात- मृगशिरा
  • करण- गर-18:03 तक
  • पश्चात- वणिज
  • योग- प्रीति-11:56 तक
  • पश्चात- आयुष्मान
  • सूर्योदय- 06:25
  • सूर्यास्त- 18:32
  • चन्द्रोदय- 10:28
  • चन्द्रराशि- वृषभ-30:09 तक
  • पश्चात- मिथुन
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- 12:04 से 12:53
  • राहुकाल- 09:27 से 10:58
  • ऋतु- वसन्त
  • दिशाशूल- पूर्व

कल रविवार को फाल्गुन सुदी सप्तमी 07:11 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , सप्तमी तिथि वृद्धि , भानू सप्तमी , अन्नपूर्णा अष्टमी ( मध्याह्न व्यापिनी ) , श्री दुर्गाष्टमी ( मतान्तरे ) , द्विपुष्कर योग 07:11 तक , विघ्नकारक भद्रा 07:11 से 20:06 तक , होलाष्टक प्रारम्भ , राजयोग , फाल्गुन अष्टाह्निका विधान प्रारम्भ ( जैन , बीते हुए कल से शुरु होने का भी वर्णन ) , श्री सम्भवनाथ जी गर्भकल्याणक ( जैन , फाल्गुन शुक्लाष्टमी ) , पारसी नववर्ष प्रारम्भ , विश्व सैन्य दिवस (कन्फर्म नहीं ) , विश्व वन दिवस ( हङ्म१’िढ’ंल्ल३्रल्लॠ ऊं८ ) , विश्व कविता दिवस , विश्व कठपुतली दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय नौरोज़ दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments