Friday, February 27, 2026
Homeजुर्मकिशोरी की हत्या कर शव तालाब में फेंका, दुष्कर्म की आशंका

किशोरी की हत्या कर शव तालाब में फेंका, दुष्कर्म की आशंका


आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के गैलाना गांव में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक किशोरी का शव गांव के तालाब में मिला। स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर की है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि किशोरी घर से दोपहर दो बजे निकली थी। शाम को चार बजे घर से 200 मीटर दूर तालाब में किशोरी का शव उतराता हुआ मिला। शव के मिलने के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। किशोरी का शव को पुलिस मुश्किल से उठाने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments