Friday, May 3, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा में सड़कों पर बने 128 धार्मिक स्थलों पर महाबली की नजर,...

मथुरा में सड़कों पर बने 128 धार्मिक स्थलों पर महाबली की नजर, सूची तैयार

मथुरा। मथुरा जनपद में 128 ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जो कि मार्ग पर अवैध कब्जा कर बनाए गए हैं। ऐसे स्थलों की सूची मथुरा प्रशासन ने प्रदेश सरकार को भेज दी है। संभवत: होली के बाद मथुरा जनपद में धार्मिक स्थल बनाने के बहाने बनाए गए अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चलेगा।


यूपी की योगी सरकार द्वारा विगत दिनों मार्गों और उनके किनारे अवैध कब्जे कर बनाए धार्मिक स्थलों की सूची जिला प्रशासन से मांगी गई थी और ऐसे स्थलों को ध्वस्त करने के निर्देश भी दिए गए थे। इस पर जिला प्रशासन ने जनपद में सड़क किनारे धार्मिक स्थलों के नाम पर किए गए अतिक्रमणों की सूची तैयार की है।


एडीएम प्रशासन सतीश त्रिपाठी ने बताया कि मथुरा प्रशासन ने जनपद में 128 ऐसे अवैध धार्मिक स्थलों को चयनित किया है जिन्होंने सड़क किनारे अतिक्रमण कर धार्मिक स्थलों का निर्माण किया है। मथुरा जनपद में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के किनारे बने 83 स्थानों को चयनित किया है तो वहीं नगर निगम ने 45 ऐसे अवैध धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर शासन को रिपोर्ट भेजी है। जनपद में करीब 128 ऐसे अवैध धार्मिक स्थल चयनित किए गए जिन पर प्रशासन की अनुमति के बाद कार्यवाही देखने को मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments