Saturday, February 14, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़पैदल अपने गांव जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,...

पैदल अपने गांव जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

बल्देव। रविवार को बलदेव से कचनाऊ गांव पैदल जा रहे एक युवक में पटलौनी के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जांच पड़ताल शुरु कर दी है। मृतक की पहचान कचानऊ निवासी 19 वर्षीय करण के रुप में की गई है।


मृतक के परिजनों ने बताया कि करण दाऊजी किसी काम से गया था। दाऊजी से वह अपने गांव पैदल लौट रहा था। कि तभी गांव के समीप एक तेज रफ्तार से आती अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल लाए यहां उसे डॉक्टरोें ने मृतक घोषित कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments