Friday, March 29, 2024
HomeUncategorizedसुपर स्टार रजनीकांत को 51 वां दादा साहब फाल्के अवार्ड देने का...

सुपर स्टार रजनीकांत को 51 वां दादा साहब फाल्के अवार्ड देने का ऐलान


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सुपरस्टार रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड देने का ऐलान किया है। दादा साहब फाल्के सम्मान को फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को रजनीकांत को ये सम्मान देने की घोषणा की है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते इस साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कारों की घोषणा देरी से हुआ है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे महान अभिनेताओं में से एक के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2019 की घोषणा करने पर बहुत खुश हूं। अभिनेता, निर्माता और पटकथा लेखक के रूप में उनका (रजनीकांत) योगदान प्रतिष्ठित रहा है। मैं ज्यूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर और बिस्वास चटर्जी का शुक्रिया अदा करता हूं’

रजनीकांत ने अपनी एक्टिंग के दम पर सिनेमा जगत और लोगों के दिल में अलग ही जगह बनाई हुई है। उनके स्टाइल जैसे सिगरेट को फ्लिप करने का अंदाज, सिक्का उछालने का तरीका और चश्मा पहनने का तरीका बहुत से लोग कॉपी करने की कोशिश करते हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी रजनीकांत के स्टाइल की कॉपी की गई।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार की ऐलान के बाद सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने एक पत्र के साथ-साथ ट़्वीट सभी को धन्यवाद दिया है। आपको बता दें कि दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत का असली नाम शिवाजी है। इन्होंने न सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्मों में ही अपनी पहचान बनाई बल्कि हिन्दी फिल्मों में भी अपने विशेष अभिनय के बल पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments