Wednesday, May 15, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़बड़ी कार्रवाई: शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी रविन्द्र सिंह की आलीशान कोठी...

बड़ी कार्रवाई: शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी रविन्द्र सिंह की आलीशान कोठी कुर्क, प्लॉट सीज

मथुरा। शिक्षक भर्ती घोटाले में मथुरा में पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की है। थाना हाईवे के एटीवी फैक्ट्री के समीप थाना बल्देव के भर्तिया गांव निवासी आरोपी रविंद्र सिंह की आलीशान कोठी एवं प्लॉट सीज कर दिया। करीब 75 लाख रुपए की सम्पत्ति कुर्क कर ली गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।


रविन्द्र सिंह पर गिरोह बनाकर फर्जी दस्तावेजों पर शिक्षक भर्ती किये थे। करोड़ों रुपए के शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी रविन्द्र सिंह की संपत्ति 14 ए के तहत कुर्क की कार्यवाही की गई। रविन्द्र सिंह सीओ सिटी की अगुवाई में मुनादी करने के बाद कार्यवाही करते हुए 75 लाख की आलीशान कोठी व प्लॉट सीज किया गया है।


सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह भर्तिया गांव के रविन्द्र सिंह द्वारा आपराधिक घटनाओं से जो भी सम्पत्तियां अर्जित की गई थीं। 75 लाख रुपए की सम्पत्तियां जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में कुर्क की जा रही हंै। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क की जा रही है। यह शिक्षक भर्ती घोटाला 2018 में हुआ था। तभी शिक्षक
भर्ती घोटाले के कई मुकदमे दर्ज हुए थे। आरोपी जमानत पर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments