Monday, May 6, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़ताजमहल समेत देश के सभी स्मारकों पर फिर से लगे ताले, 15...

ताजमहल समेत देश के सभी स्मारकों पर फिर से लगे ताले, 15 मई तक रहेंगे बंद

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में कहर बरपा दिया है। बढ़ते संक्रमण के चलते ताजमहल समेत सभी स्मारक एक बार फिर से बंद कर दिए गए हैं। संस्कृति मंत्रालय ने गुरुवार शाम यह आदेश जारी कर दिया। इसके तहत ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के सभी स्मारक 15 मई तक बंद रहेंगे। बता दें कि 2020 में ताजमहल कोरोना के कारण 188 दिन बंद रहा था।

आगरा में शुक्रवार यानि आज से ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा, महताब बाग समेत स्मारकों पर फिर से ताले लग जाएंगे। देश के प्रमुख स्मारकों में कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, अजंता एलोरा की गुफाओं समेत 200 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातत्व स्थलों और संग्रहालयों को भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

दूसरी बार बंद हुआ ताजमहल

कोरोना संक्रमण के चलते दूसरी बार ताजमहल बंद किया गया है। साल 2020 में 17 मार्च से 21 सितंबर तक ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारक बंद रहे थे। आगरा में पहली बार ताजमहल समेत सभी संरक्षित स्मारक इतने लंबे समय तक बंद रहे। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए फिर स्मारकों को बंद करने का आदेश जारी हो गया। ऐसे में आगरा के पर्यटन उद्योग से जुड़े चार लाख लोगों को फिर से रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है।

बुधवार को ताज पर महज 2706 सैलानी आए

जब से कोरोना संक्रमण बढ़ा है, तब से ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों की संख्या बेहद कम हो गई थी। बुधवार को ताजमहल पर महज पर्यटक आए। मंगलवार को यह संख्या 2816 थी। महज दो सप्ताह के अंदर ही ताजमहल पर सैलानियों की संख्या 17 हजार से घटकर 2706 रह गई है। बुधवार को पूरे दिन ताज पर पर्यटक कम नजर आए। दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments