मथुरा। ईटीवी नगर स्थित करण वाटिका कॉलोनी में मकान स्थित एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। मकान से सोने की गिन्नियां, गहने समेत लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने घटन की तहरीर पुलिस को दी है।
जानकारी के मुताबिक करण वाटिका कॉलोनी में पूरन सिंह जो कि मूल रुप से भरना खुर्द थाना बरसाना क्षेत्र की रहने वाले हैं। वह विगत पिछले कई वर्षों से ईटीवी नगर के करण वाटिका कॉलोनी के फेज-1 मैं 25 नंबर मकान में रह रहे हैं। पूरन सिंह 15 तारीख की शाम को अपने गांव भरना खुर्द अपने भतीजे की बहू के प्रधानी के प्रचार प्रसार के लिए गए थे। तभी पीछे से अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चार सोने की अंगूठी एक लर पेंडल 4 झुमकी चार पायल 6 गिन्नीयां और करीब 2 लाख रुपए का माल गोदरेज की अलमारी से चोरी कर ले गए।

सुबह पूरन सिंह के मकान का दरवाजा खुला और सामान बिखरा देख इस घटना की सूचना पड़ोसियों के ने पूरन सिंह को दी। पूरन सिंह ने घटना की जानकारी डायल 112 और थाना हाईवे पर लिखित तहरीर के रूप में दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना जायजा लिया और जल्द खुलासे की बात कही है।