Friday, May 3, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)मथुरा में रामनवमी पर 79 साल पुरानी धर्म परंपरा टूटी

मथुरा में रामनवमी पर 79 साल पुरानी धर्म परंपरा टूटी

मंदिरों में भगवान राम का हुआ महाभिषेक

मथुरा। बुधवार को रामनवमी पर शहर के सभी राम मंदिरों में भगवान राम का महाभिषेक हुआ। वहीं देवी मदिरों में विशेष पूजा अर्चना और छप्पन भोग लगे। सुबह से ही मंदिरों में अपने आराध्य के दर्शनों के लिए भक्त पहुंचे। मंदिरों में मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर ही प्रवेश दिया गया। भक्तों ने भी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अपने आराध्य का पूजन और दर्शन किए।


बुधवार सुबह से ही मंदिरों में घंटे-घड़ियालों की आवाज आने लगी। श्री राम जन्म महोत्सव समिति के तत्वावधान में घीया मंडी स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में श्रीराम नवमी पर प्रात: बेला में प्रभु श्री राम का पंचामृत जन्म महाभिषेक मंदिर सेवायत राम महाराज द्वारा किया गया। महाभिषेक के अवसर पर मंदिर के सेवायतों के साथ साथ कम संख्या में भक्त मौजूद रहे।

मांट क्षेत्र में 200 ग्राम पंचायत सदस्यों ने नहीं किया नामांकन, जानिए क्या रहा कारण

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Wednesday, 21 April 2021


पंडित अमित भारद्वाज ने बताया कि इस बार कोविड के चलते राम जन्म की परंपरागत शोभायात्रा भी स्थगित कर दी गयी। 79 वर्ष पुरानी शोभायात्रा की यह परंपरा टूट गयी। कोविड के नियमों का पालन करते हुए जन्म अभिषेक, दोपहर जन्म आरती व सायं फूल बंगला सजाया गया।


इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र भगत, उपाध्यक्ष केशव पंडित, महामंत्री हेमंत चतुर्वेदी, मनुऋषि त्रिवेदी, प्रचार मंत्री पंडित अमित भारद्वाज, सेवायत, चंद प्रकाश पुजारी आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments