Thursday, February 19, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़दिल्ली में 7 दिन और बढ़ा लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

दिल्ली में 7 दिन और बढ़ा लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने देश की राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन सात दिन और बढ़ दिया है। कुछ समय पहले पत्रकार वार्ता कर सीएम ने यह ऐलान किया है। दिल्ली में अब तीन मई तक लॉक डाउन रहेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ रहे हंै। इसलिए दिल्ली में काफी विचार करने के बाद लॉकडाउन की समयसीमा बढाना जरुरी हो गया था।


सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन आखिरी हथियार है। जिस तरह से केस बढ रहे हैं। आखिरी हथियार इस्तेमाल करना जरुरी हो गया था। अभी भी कोरोना का कहर जारी है। इसलिए हमने तीन मई की सुबह पांच बजे तक के लिए लॉकडाउन बढाया है।


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी जो सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू होगा। संक्रमण की कड़ी को तोड़ने और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए यह लॉकडाउन लागू किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments