Home Uncategorized कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का साहस देता है डॉ अम्बेडकर का जीवन – रजनी गुप्ता

कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का साहस देता है डॉ अम्बेडकर का जीवन – रजनी गुप्ता

0

कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का साहस देता है डॉ अम्बेडकर का जीवन – रजनी गुप्ता

हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती

वृंदावन। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनमें भाषण, कविता पाठ एवं भूमिका निर्वाह प्रस्तुतियाँ दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अंबेडकर के जीवन चरित्र व शिक्षाओं को सभी छात्राओं को बता कर किया गया। छात्रा गौरी शर्मा, अनुप्रिया व आद्या ने उनके जीवन, संघर्ष एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।
आचार्या नीलम शर्मा ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी गुप्ता ने छात्राओं को डॉ अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को सफल बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का साहस देता है।
कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर प्रबंध समिति से पदम नाभ गोस्वामी, रेखा माहेश्वरी, डॉ उमेश शर्मा, कमल खंडेलवाल आदि ने छात्राओं को अंबेडकर के चरित्र संबंधी विशेषताओं को आत्मसात करने के लिए प्रेरणा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here