Homeन्यूज़न्यूज़युवाओं के लिए वेक्सीनेशन अभियान में सिर्फ दो दिन बाकी, अभी नहीें...

युवाओं के लिए वेक्सीनेशन अभियान में सिर्फ दो दिन बाकी, अभी नहीें बना शेड्यूल

मथुरा। एक मई से 18 साल के ऊपर के लोग अपने नजदीकि स्वास्थ्य केन्द्र पर कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। युवाओं के लिए शुरु होने वाले वैक्सीनेशन अभियान का कार्यक्रम अभी तक मथुरा में नहीं आया है, जबकि अभियान में सिर्फ दो दिन बाकी है।

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि वैक्सीन लगवाने से पहले युवाओं को आरोग्य सेतु और कोविड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके आधार पर वैक्सीनेशन सेंटर निर्धारित होगा। उनके मोबाइल पर वेक्सीनेशन सेंटर का मैसेज पहुंचेगा। वहीं उन्हें कोरोना वैक्सीन लगवानी होगी।

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह


डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि अभी तक एक मई से शुरु होने वाले वैक्सीनेशन का कोई शेड्यूल निर्धारित नहीं है। आगामी दो दिन में कितने रजिस्ट्रेशन हो जाएंगे। उसके आधार पर हमारे नए सेशन में कितने प्लान होेंगे यह लखनऊ स्तर से निर्धारित होगा। उसी के अनुसार निर्धारित स्वास्थ्य केन्द्रों पर वैक्सीनेशन कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कोविड के केसों कम नहीं हो रहे हैं। बुधवार आज भी 342 नए केस मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 13 हजार से ऊपर पहुंच गया है।कोरोना महामारी से सभी को साथ मिलकर मुकाबला करना होगा। तभी इसे हराया जा सकता है। इसके लिए लोगों को सावधानी से रहना होगा। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजेशन करते रहे। समय-समय पर हाथ धोते रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments