Thursday, April 25, 2024
HomeUncategorizedआज का राशिफल: 29 अप्रैल 2021, बृहस्पतिवार

आज का राशिफल: 29 अप्रैल 2021, बृहस्पतिवार

मेष (चू, चे, चो , ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी सहयोगात्मक भावना आपके भाग्य का निर्माण करती है ।आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। कोई बड़े लाभ की उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक क्लेश न होने दें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। जल्दबाजी करने से बचें। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर है। धर्म में विश्वास बढ़ेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। आर्थिक संकट दूर होगा स्वास्थ में सुधार होगा। परिवार के साथ कुछ संतोषजनक क्षण बिताएँ।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
उर्जा भरपूर होने से कार्यक्षेत्र में गति मिलेगी । विरोधी परास्त होंगे। आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप विशेष भाग्यशाली है । आपके गुणों एवं योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी बात को समझ पाएंगे । यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लें , हर क्षेत्र में लाभकारी होगा। साथियों पर भरोसा रखें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भरपूर मनोरंजन कर पाएंगे लेकिन समय का ध्यान रखें । आपकी आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कर्ज संबंधी मामले आसानी से निपटेंगे। बाहर तभी निकलें जब अत्यन्त आवश्यक हो।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
साथियों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा ।कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव संभव है। अपने कार्य के प्रति लापरवाही न करें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।पराक्रम व सुख-समृद्धि बढऩे से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें। मनोरंजन सुख प्राप्त होगा लेकिन समय की बर्बादी का ध्यान रखना आपका ही कर्तव्य है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। प्रेम-प्रसंग से दूर ही रहे, तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी पर विश्वास करें व उनका सहयोग करें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
समय आपके साथ है भरोसा रखें सब सही होगा। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा। जल्दबाजी ना करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अनजान पर भरोसा न करें । आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मिलाजुला समय रहेगा । बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश का ध्यान रखे। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।

  • पंडित प्रदीप गंगोटिया, पीताम्बरा पीठ, दतिया
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments