Home न्यूज़ न्यूज़ नहारे में चली गोलियां, 12 घायल, कोसीकलां के फूलगढी में पथराव, दो हिरासत में

नहारे में चली गोलियां, 12 घायल, कोसीकलां के फूलगढी में पथराव, दो हिरासत में

0


मथुरा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव गहमागहमी के बीच जारी है। कोसीकलां, बरसाना क्षेत्र में प्रधानी के चुनाव को लेकर गोलियां चली और पथराव हुआ। इसमें दो लोग गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं कोसीकलां के फूलगढी गांव में फजी मतदान को लेकर पथराव हो गया। भगदड़ मच गई। इसमें पुलिस ने एक प्रधान प्रत्याशी सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बरसाना के नाहरा (नहारे) गांव में दो प्रधान प्रत्याशियों के बीच ठन गई। जमकर कई राउंड गोलीबारी चली। इस घटना में हेमंत पुत्र कप्तान एवं केदार पुत्र खेमा गोली लगने से घायल हो गए। जबकि करीब दस लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरसाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायलो को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा दिया है। मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीएम नवनीत सिंह चहल एवं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंचे। और चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने वालों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वहीं कोसीकलां के फूल गढी गांव के मतदान केन्द्र पर दो प्रधान प्रत्याशियों के मध्य जमकर पथराव हुआ। मतदान स्थल पर हड़कंप मच गया। मतदान केन्द्र पर तैनात पुलिस ने एक प्रधान प्रत्याशी सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here