Homeन्यूज़न्यूज़यूपी में पंचायत चुनाव के परिणाम आते ही 2 दिन और बढ़ा...

यूपी में पंचायत चुनाव के परिणाम आते ही 2 दिन और बढ़ा लॉकडाउन

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना से भयावह होते हालात और पंचायत चुनाव के परिणाम के आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन दो दिनों के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब 6 मई यानि गुरुवार सुबह सात बजे तक बंदी रहेगी।

बता दें कि इसके पहले शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था जो दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। ये आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments