Tuesday, April 30, 2024
Homeजुर्मचुनाव परिणाम के बाद दो पक्षों के बीच हुआ संघर्ष, चली गोलियां,...

चुनाव परिणाम के बाद दो पक्षों के बीच हुआ संघर्ष, चली गोलियां, दो लोग घायल

राजेश सोलंकी
मथुरा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद सोमवार देर शाम थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जमकर गोलियां चलीं। जिसमें एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्याशी के परिजन रणबीर्र ंसह ने बताया कि दौलतपुर पंचायत से चुनाव में उनके परिजन विजयी घोषित हुए। वहीं दूसरी पक्ष के हारे हुए लोगों ने जीते हुए प्रत्याशी के समर्थन करने वालों के ऊपर घर में घुसकर लाठी डंडा एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया। कई राउंड फायरिंग भी की। जिसमें हरमोहन पुत्र वीरेंद्र सिंह के गोली लग गई वही दलवीर सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनों लोग लहूलुहान हो गए। परिजनों ने गंभीर हालत में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों घायलों के मथुरा के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments