Wednesday, May 1, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़सरकार के आदेश का जिला प्रशासन शीघ्र पालन कराए: उपमन्यु

सरकार के आदेश का जिला प्रशासन शीघ्र पालन कराए: उपमन्यु

मथुरा। एन यू जे आई के राष्ट्रीय सचिव उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पत्रकार परिवारों का निशुल्क वैक्सीन एवं उपचार करने के निर्णय का स्वागत किया है। कल ही एनयूजेआई, उपजा एवं ब्रज प्रेस क्लब द्वारा मुख्यमंत्री से उपरोक्त मांग की गई थी जिस पर आज सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।


ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने बताया कि कल विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री से कोरोना संक्रमण में पत्रकारों का निशुल्क उपचार करने की मांग की गई थी, जिस पर आज सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री जी का विशेष आभार प्रकट करते हैं। श्री उपमन्यु ने कहा है कि अब जिला प्रशासन को अतिशीघ्र पत्रकार परिवारों का अलग से कोरोना वैक्सीन लगवाने एवं उनका उपचार करने के आदेशों का पालन तत्काल कराना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments