Tuesday, May 7, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी: कोविड ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की मौत पर 50 लाख का...

यूपी: कोविड ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की मौत पर 50 लाख का मिलेगा मुआवजा

लखनऊ। कोरोना महामारी की रोकथाम और बचाव कार्य में जुटे कर्मियों के लिए अब यूपी की योगी सरकार ने खजाने के द्वारा खोल दिए हैं। ऐसे कर्मियों की कोरोना संक्रमण से मौत हो जाने पर सरकार उनके आश्रितों को 50 लाख की एकमुश्त धनराशि प्रदान करेगी। यह अहम आदेश शनिवार को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए हैं।

अपर मुख्य सचिव ने आदेश में स्पष्ट किया है कि कोरोना महामारी की रोकथाम, बचाव और उपचार में लगे कर्मियों में न सिर्फ चिकित्सा विभाग के अलावा बड़ी संख्या में अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी इस आदेश में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को जनपदों, मंडलों एवं एवं प्रदेश मुख्यालयों मेंं कोविड की रोकथाम के दायित्व सौंपे गए हैं। ऐसे सभी कर्मियों में कोरोना संक्रमण की सम्भावना बनी रहती है।

शासन ने मृतकाश्रित को 50 लाख रुपए की एकमुश्त अनुग्रह धनराशि स्वीकृत करने के लिए जिलों के जिलाधिकारियों को अधिकृत किया गया हैँ। इसके अलावा कोरोना की रोकथाम, उपचार और बचाव कार्यों में नियुक्त होने का प्रमाणपत्र कार्यालय के प्रमुख द्वारा उपलब्ध कराना होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी इस संबंध में प्रमाणपत्र देना हो कि कर्मचारी की मृत्यु कोविड- 19 के संक्रमण से ही हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments