Saturday, May 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़सीएम योगी आदित्यनाथ कल दोपहर दो बजे मथुरा आएंगे, जानेंगे कोविड नियंत्रण...

सीएम योगी आदित्यनाथ कल दोपहर दो बजे मथुरा आएंगे, जानेंगे कोविड नियंत्रण के इंतजामातों का हाल

मथुरा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में गुरुवार दोपहर दो बजे आएंगे। वह यहां कोेरोना संक्रमण से मुकाबले के लिए किए गए इंतजामातों का जायजा लेंगे साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश देंगे। सीएम योगी मथुरा आने स पहले अलीगढ़ जाएंगे। बाद में आगरा का से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम योगी के मथुरा अलीगढ और आगरा आने के कार्यक्रम निश्चित हो गया है।


प्रदेश के मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी आरबीएस रावत द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर 2.10 बजे वेटरीनरी विश्वविद्यालय के हैलीपैड पर उतरेंगे। वेटरीनरी गेस्टहाउस में आधा घंटे तक उनका समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद दोपहर 2.55 बजे से 3.15 बजे तक मथुरा के कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकारण जाएंगे। यहां कुछ समय अधिकारियों से बैठक करने के बाद स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह मथुरा और वृंदावन के कोविड अस्पताल का निरीक्षण और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को भी परख सकते हैं।

मथुरा में निरीक्षण के बाद सीएम योगी दोपहर 3.45 बजे वेटरीनरी विश्वविद्यालय से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। आगरा में वह 15 मिनट निरीक्षण करने के बाद लखनऊ के लिए रवाना होंगे। लखनऊ से जारी कार्यक्रम के अनुसार मथुरा में निरीक्षण करने से पहले सीएम योगी अलीगढ पहुंंगे। यहां निरीक्षण और अधिकारियों से बैठक कर कोविड की रोकथाम पर चर्चा करेंगे और दिशा निर्देश देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments