Monday, May 6, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 13 मई 2021, बृहस्पतिवार

आज का पञ्चांग: 13 मई 2021, बृहस्पतिवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज बृहस्पतिवार को बैशाख सुदी द्वितीया पूर्णरात्रि , चन्द्रदर्शन शुभ , रोहिणी व्रत (जैन ) , उत्तर शृंगोन्नति , छत्रपति शिवाजी जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार , मतभेद ) , श्री फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जयन्ती , श्री मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य जयन्ती व संत बाबा हरदेव सिंह स्मृति दिवस।

  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- बैशाख
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- द्वितीया- पूर्णरात्रि
  • नक्षत्र- रोहिणी-पूर्णरात्रि
  • करण- बालव-16:24 तक
  • पश्चात- कौलव
  • योग- अतिगण्ड-24:49 तक
  • पश्चात- सुकर्मा
  • सूर्योदय- 05:31
  • सूर्यास्त- 19:03
  • चन्द्रोदय- 06:26
  • चन्द्रराशि- वृषभ-दिनरात
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- 11:50 से 12:44
  • राहुकाल- 13:59 से 15:40
  • ऋतु- ग्रीष्म
  • दिशाशूल- दक्षिण

कल शुक्रवार को बैशाख सुदी द्वितीया 05:40 तक पश्चात् तृतीया शुरू , द्वितीया तिथि वृद्धि , अक्षय तृतीया / आखातीज ( देशाचारे ) , सूर्य की वृष संक्रान्ति 23:25 पर ( विशेष पुण्यकाल 17:01 से सूर्योदय तक , सामान्य दोपहर बाद से , गो – अन्न – जल – तिल दान , गोदावरी स्नान ) , कल्पादि , त्रेतायुगादि , संकल्पादि में प्रयोजनीय ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ , गंगोत्री – यमुनोत्री – बद्रीनाथ – केदारनाथ यात्रा ( कोरोना काल में नहीं होगी यात्रा ), जैन वर्षी तप पारण , शव्वाल मुस्लिम माह प्रारम्भ , श्री मातंगी जयन्ती ( बैशाख शुक्ल तृतीया अनुसार कल शुक्रवार को श्रेष्ठ ) , भगवान श्री परशुराम जयन्ती ( प्रदोष काल व्यापिनी तृतीया में , एकाध पंचांग में अक्षय तृतीया को कल मानकर 15 मई को भी ) , स्नान कुम्भ महापर्व ( हरिद्वार ) , ईदुल फितर ( मीठी ईद , मुस्लिम , चन्द्रदर्शन पर निर्भर ) , छत्रपति श्री शम्भाजी महाराज जयन्ती व डॉ. श्री रघुवीर स्मृति दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments