Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़सीएम योगी स्थानीय पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को दिखा गए आईना

सीएम योगी स्थानीय पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को दिखा गए आईना


मथुरा में ऐसा पहली बार हुआ किस सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा में आए और करीब सवा दो घंटे ठहरे, लेकिन भाजपा का एक भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनसे मिल नहीं सका। मथुरा आगमन पर सीएम ने पहली बार पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दूरी बनाई। यहां तक कि कुछ भाजपा पदाधिकारी ने सीएम योगी का स्वागत करने के लिए हैलीपैड स्थल पर पहुंचने का प्रयास किया। लेकिन सीएम के इशारे पर अधिकारियों ने उन्हें हैलीपैड स्थल पर एंट्री नहीं दी।

यही कारण है कि भाजपा के महानगर अध्यक्ष, महानगर महामंत्री अपनी बात सीएम तक न रखकर सोशल मीडिया पर ही अधिकारियों की शिकायत कर मन की भड़ास निकाल रहे हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। इसी कसक पार्टी कार्यकर्ताओं के दिलो ं में घर कर रही है। अपने मन की इस कसक को पार्टी कार्यकर्ता अब दबी जुबान से यदा कदा कह भी रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हाल ही में सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है।

वहीं मथुरा वृंदावन क्षेत्र से रिकॉर्ड वोटों से जीतकर ऊर्जामंत्री बने श्रीकांत शर्मा का यूपी सरकार में दबदबा देखने को मिल रहा है। ऊर्जामंत्री सीएम योगी के शुरुआत से लेकर आखिर तक साथ रहे और व्यवस्थाओं को दिखवाया। कुछ समय के लिए प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए विधायक पूरन प्रकाश, कारिंदा सिंह और मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु को भी सीएम सानिध्य मिल सका।

सीएम योगी आदित्यनाथ इस बार पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नेताओं को भी आइना दिखा गए और बता गए कि सिर्फ राजनीति से नहीं जनता के बीच रहने के लिए कुछ कार्य दिखाना भी पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments