Monday, April 29, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़Facebook live के बाद सिपाही ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

Facebook live के बाद सिपाही ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप


पीलीभीत। बीसलपुर थाना क्षेत्र में एक सिपाही पहले फेसबुक पर लाइव आया और उसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस मेहकमा में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते सिपाही ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

जानकारी के मुताबिक शामली जिले का रहने वाला जितेंद्र कुमार की 2016 में पुलिस विभाग में नौकरी लगी थी। 3 साल पहले ही मुजफ्फरनगर निवासी सरिता से उसकी शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद उनके बेटा। बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह के चलते जितेंद्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया। 3 दिन पहले भी पति पत्नी में आपस में कुछ विवाद हुआ था। जिसके कारण जितेन्द्र बहुत ही मानसिक तनाव में था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments