Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़जिला महिला चिकित्सालय में महिला और बच्चों के लिए तैयार होगा कोविड...

जिला महिला चिकित्सालय में महिला और बच्चों के लिए तैयार होगा कोविड वार्ड

मथुरा। कोरोना संक्रमित महिलाओं एवं बच्चों के उपचार के लिए जिला महिला चिकित्सालय में नया कोविड वार्ड तैयार किया जा रहा है। इस वार्ड में 50 महिलाआें और बच्चों का उपचार हो सकेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रचना गुप्ता ने वार्ड तैयार होने से पहले अस्पताल का निरीक्षण किया और वार्ड के लिए स्थान चिह्नित किया।

सीएमओ डा. रचना गुप्ता ने बताया है कि पूर्व में महिला एवं पुरुषों को एक साथ वार्ड में भर्ती कर दिया जाता था लेकिन अब महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से कोविड वार्ड तैयार किया जा रहा है, जिसमें सभी कोविड-19 के उपचार संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध की जाएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments