Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़महाराष्ट्र पुलिस की मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर, गढ़चिरौली जंगल में कॉबिंग...

महाराष्ट्र पुलिस की मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर, गढ़चिरौली जंगल में कॉबिंग अभियान जारी


मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों का पुलिस की सी-60 यूनिट से आमना-सामना हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कई नक्सली ढेर हो गए। गढ़चिरौली के एटापल्ली में जंगली इलाके में अब तक नक्सलियों की 13 लाशें मिल चुकी हैं। मुठभेड़ के बाद जंगल में पुलिस का कॉबिंग अभियान जारी है।


गढ़चिरौली के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) संदीप पाटिल का कहना है कि, एनकाउंटर में कम से कम 13 नक्सली ढेर हुए हैं। डीआईजी संदीप पाटिल ने बताया कि, उक्त मुठभेड़ पूर्वी विदर्भ के गढ़चिरौली में पोटेगांव और राजोली के बीच जंगल में चली। महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के कमांडोज ने एक कैंप में नक्सलियों को घेरा। गढ़चिरौली के डीआईजी के मुताबिक, मौके पर ही 13 नक्सली मारे गए। लाशें कब्जे में ले ली गई हैं। साथ ही वहां से कुछ हथियार, कुछ नोवेल और दैनिक जरूरत की अन्य सामग्री बरामद की गई है।


उन्होंने कहा कि, तलाशी अभियान अभी जारी है। संदीप पाटिल के मुताबिक, यह ऑपरेशन महाराष्ट्र पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि, संभावना है कि मुठभेड़ में और नक्सलियों का सफाया हो। उन्होंने कहा, “जंगल में नक्सिलयों की मौजूदगी के बारे में पता चलने के बाद हमने एक दिन पहले ही अभियान शुरू कर दिया था। अब तक हमें 13 शव बरामद होने की जानकारी मिली है। तलाशी अभी भी जारी है।” महाराष्ट्र पुलिस को इससे कुछ दिन पहले भी नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 13 मई को नक्सल विरोधी अभियान में 2 नक्सली मारे गए थे। तब मुठभेड़ धनोरा तालुका के मोर्चुल गांव के पास जंगली इलाके में हुई थी। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने गोली चलानी शुरू कर दी थी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए और बाकी फरार हो गए। गुजरात: खड़ी रेल में आग लगी पुलिस द्वारा भागे हुए नक्सलियों की तलाश में अभियान चलता रहा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, पिछले हफ्ते पुलिस को सूचना मिली थी कि मोर्चुल के जंगलों में 25 नक्सली जमा हैं। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। वहां दो नक्सली मारे गए, जिनमें एक महिला नक्सली का शव भी बरामद हुआ था। आज यानी कि, शुक्रवार तड़के एटापल्ली के पायडी-कोटमी जंगल में महाराष्ट्र पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर मुठभेड़ शुरू हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments